घर में घुसकर महिला से मारपीट व मंगलसूत्र छीनने का आरोप, चार लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज 

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।

स्थानीय थाना क्षेत्र के नवटोल (पुनहद) वार्ड-13 में घर में घुसकर महिला से मारपीट और सोने का मंगलसूत्र छीनने के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता इनर देवी ने घनश्यामपुर थाने में आवेदन देकर सतीश यादव, नितीश कुमार, सुजान देवी और पवन यादव को आरोपित किया है।
पीड़िता के अनुसार, 6 सितंबर की रात थाली मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि सतीश यादव और नितीश कुमार घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे और झोंटा पकड़कर घसीटते हुए गले से मंगलसूत्र छीन लिया। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर दोनों वहां से चले गए। बाद में पहुंचे महिला के पति के साथ भी मारपीट का आरोप है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।