बोरा के अंदर पिकअप में छिपाकर रखी थी 842 लीटर अंग्रेजी शराब, पुलिस ने की बरामदगी,शराब तस्करी का नया कारनामा आया सामने, पुलिस को देखकर पिकअप चालक फरार

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
गुप्त सूचना के आधार पर घनश्यामपुर थाना पुलिस ने देर रात हरसिंगपुर में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 842.04 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को पिकअप में बोरा के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बरामद पिकअप का नंबर बीआर 01 जीके 1383 बताया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में छिपाकर शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए वाहन को चिह्नित कर जांच की। जांच के दौरान बोरा के अंदर छिपाकर रखी गई 842.04 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखते ही पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बरामद शराब और पिकअप को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और शराब की खेप से जुड़े तस्करों का पता लगाने में जुटी है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।