शिवदाहा में 14 सितंबर को गणेश पूजा का आयोजन, तैयारियां पूरी

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवदहा स्थित एसपी कॉम्लेक्स में सोमवार को यानी 14 सितंबर को गणेश पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा को लेकर आयोजन समिति के सदस्य सुमित कुमार, रणवीर कुमार , कुणाल कुमार सिंह, विनोद उपाध्याय ने बताया कि आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर पूजा स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय माहौल में पूजा में शामिल होने की अपील की गई है।