सर्पदंश के बाद डेढ़ घंटे झाड़-फूंक, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने तोड़ा दम,
सुप्तावस्था में सांप ने पैर में डंसा, ओझा के यहां झाड़-फूंक में बीता डेढ़ घंटा,
कुशेश्वरस्थान के कासिमपुर गांव की घटना, चार बच्चों की मां थी मृतका
दस्तक 7 मीडिया /अफजल खान
थाना क्षेत्र की दिनमो पंचायत के कासिमपुर गांव में शनिवार देर रात सर्पदंश से 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सांप के डंसने के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय करीब डेढ़ घंटे तक ओझा के यहां झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर जब महिला को कुशेश्वरस्थान पीएचसी ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

