ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला क्षत-विक्षत शव ,बिजली हाल्ट और खरथूआ गुमटी के बीच मिला शव, नहीं हो सकी पहचान
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
सदर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का क्षत-विक्षत शव बिजली हाल्ट और खरथूआ गुमटी संख्या 31-32 के बीच रेलवे ट्रैक किनारे मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
आरपीएफ से सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे आरपीएफ से घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष के अनुसार, मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी जेब अथवा घटनास्थल से ऐसा कोई सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पहचान के लिए शव को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम परिसर में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान पहचान नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ पुलिसकर्मी सदन राम भी मौजूद रहे।
सिंहवाड़ा के विवादित कठहलिया गांव में मूर्ति विसर्जन मार्ग पर शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने की ग्रामीणों के साथ बैठक , शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन जुलूस निकालने को लेकर हुई बात , सीसीटीवी ड्रोन कैमरे से होगी सख्त निगरानी , चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती
सर्पदंश के बाद डेढ़ घंटे झाड़-फूंक, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने तोड़ा दम, सुप्तावस्था में सांप ने पैर में डंसा, ओझा के यहां झाड़-फूंक में बीता डेढ़ घंटा, कुशेश्वरस्थान के कासिमपुर गांव की घटना, चार बच्चों की मां थी मृतका