सिंहवाड़ा के विवादित कठहलिया गांव में मूर्ति विसर्जन मार्ग पर शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने की ग्रामीणों के साथ बैठक , शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन जुलूस निकालने को लेकर हुई बात , सीसीटीवी ड्रोन कैमरे से होगी सख्त निगरानी , चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा

सिंहवाड़ा/ स्थानीय थाना क्षेत्र के कटासा पंचायत के कठहलिया गांव में वर्षों से विवादित मूर्ति विसर्जन मार्ग को लेकर रविवार को दरभंगा सदर के एसडीएम कुमार गौरव सदर टू एसडीपीओ टू एसके सुमन सीओ अंकुर राय थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने विवादित विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों के लोगो से आपसी भाईचारा बनाकर शांतिपूर्ण विसर्जन जुलूस निकालने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए सदर एसडीएम कुमार गौरव ने कहा की कठहलिया का विवाद वर्षों पुराना है। लेकिन पुलिस प्रशासन इस बार शांति और सौहार्द के साथ विसर्जन करने की दोनों पक्षों से अपील कर रही है। वहीं सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने कहा की पूरे विसर्जन जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से की जाएगी। उपद्रवियों की पहचान कर जेल भेजा जाएगा। अफवाह फैलाने वालों पर भी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। वही विश्वकर्मा पूजा कमिटी के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की इस रूट को लेकर पिछली बार भी दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पायी थी। इस बार उम्मीद है कठलिया से पैगम्बरपुर कटासा होते हुए सिंहवाड़ा में विसर्जन करने की लाइसेंस प्रशासन निर्गत कर दे। वही। बैठक में दोनों पक्षों के साथ पूजा कमिटी और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।