बिहार लोक भवन में न्यायिक इतिहास का नया अध्याय ,पटना हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने ली 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ।
बिहार लोक भवन में न्यायिक इतिहास का नया अध्याय ,पटना हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने ली 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ।
बिहार लोक भवन में न्यायिक इतिहास का नया अध्याय ,पटना हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने ली 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ।
दस्तक 7 मीडिया /पटना
बिहार की न्यायपालिका को रविवार को नया मुखिया मिल गया। बिहार लोक भवन (राजभवन) के ऐतिहासिक अशोक हॉल में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने पटना उच्च न्यायालय के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी सहित पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जस्टिस राव के मुख्य न्यायाधीश बनने के साथ ही पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। इससे पहले न्यायमूर्ति सुधीर सिंह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
दिल्ली हाईकोर्ट से शुरू हुआ न्यायिक सफर
जस्टिस वी. कामेश्वर राव का न्यायिक सफर लंबा और महत्वपूर्ण रहा है। 7 अगस्त 1965 को जन्मे जस्टिस राव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2010 में उन्हें सीनियर एडवोकेट नामित किया गया। इसके बाद 17 अप्रैल 2013 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 18 मार्च 2015 को वे स्थायी न्यायाधीश बने।
कर्नाटक हाईकोर्ट में भी निभाई अहम जिम्मेदारी
जस्टिस वी. कामेश्वर राव का 1 जून 2024 को कर्नाटक हाईकोर्ट में तबादला हुआ। वहां उन्होंने 30 मई 2025 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद जुलाई 2025 में वे दिल्ली हाईकोर्ट लौटे।
कॉलेजियम की सिफारिश के बाद पटना नियुक्ति
पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद आगे बढ़ी। 6 अगस्त 2026 को तत्कालीन सीजेआई जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय ने 5 सितंबर 2026 को नियुक्ति को मंजूरी दी।
शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस वी. कामेश्वर राव सोमवार से पटना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके सामने न्यायिक प्रशासन को गति देने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और न्यायिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।