गायघाट में रघुवंश बाबू की 6 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, उमड़ा जनसैलाब
गायघाट में रघुवंश बाबू की 6 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, उमड़ा जनसैलाब
गायघाट में रघुवंश बाबू की 6 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, उमड़ा जनसैलाब
दीपक कुमार/ गायघाट
प्रख्यात समाजवादी नेता, ‘मनरेगा मैन’ एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वैशाली लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि पर रविवार, 13 सितंबर 2026 को गायघाट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में गायघाट के पूर्व विधायक श्री निरंजन राय, राजद सांसद सुधाकर सिंह, युवा नेता राहुल यादव सहित राजद के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच संचालन सागर यादव ने किया।वक्ताओं ने कहा कि स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के हितों के लिए समर्पित किया। ग्रामीण विकास और मनरेगा के क्षेत्र में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनकी सादगी, संघर्ष और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और समाज के कमजोर वर्गों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।