ट्रैक्टर के टेलर में छिपाकर लाई जा रही थी विदेशी शराब, 122 लीटर के साथ एक गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,अलीनगर।

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन के खिलाफ दरभंगा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अलीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

पुलिस ने अलीनगर थाना क्षेत्र के गोसवा चौक के पास एक महिंद्रा ट्रैक्टर के टेलर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 14 कार्टून में कुल 122.04 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

मौके से पुलिस ने शराब परिवहन के आरोप में बसंत कुमार, पिता ब्रह्मदेव यादव, निवासी बेनीपुर नवटोलिया, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।