राष्ट्रीय लोक अदालत में 602 मामलों का हुआ निष्पादन, 1.74 करोड़ से अधिक राशि का हुआ समझौता
राष्ट्रीय लोक अदालत में 602 मामलों का हुआ निष्पादन, 1.74 करोड़ से अधिक राशि का हुआ समझौता
राष्ट्रीय लोक अदालत में 602 मामलों का हुआ निष्पादन, 1.74 करोड़ से अधिक राशि का हुआ समझौता
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
व्यवहार न्यायालय बिरौल परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में विभिन्न पीठों के माध्यम से मुकदमों और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित निष्पादन किया गया।
इस दौरान कुल 602 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया और 01,74,43,473.36 (एक करोड़ चौहत्तर लाख तैंतालीस हजार चार सौ तिहत्तर रुपये) से अधिक की राशि के समझौते तथा वसूली की गई। (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री शिव कुमार) के बेंच में बैंक ऋण से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामले का निष्पादित किया गया। जिसमें भारतीय स्टेट बैंक के 20 मामले में (024,42,899/- का समझौता),पंजाब नेशनल बैंक के 3 मामले (08,18,200/- का समझौता),बैंक ऑफ इंडिया के 13 मामले (02,29,500/- का समझौता),सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 6 मामले (01,08,000/- का समझौता),ग्रामीण बैंक 158 मामले (01,35,24,944.36 का समझौता) कुल मामला निष्पादन 200 बैंक खाते/मामले में कुल समझौता राशि 01,71,23,543.36, वसुल हुए। (अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री विजय कुमार मिश्रा) के बेंच में आपराधिक शमनीय एवं बिजली से संबंधित मामले निष्पादित हुए।आपराधिक शमनीय मामले 45, बिजली से संबंधित मामले 07,कुल निष्पादित मामले की संख्या 52, जिसमें जमा राशि 24,000/।
(सब-डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट: श्री प्रभात) के बेंच में ग्राम कचहरी, आपराधिक एवं बिजली के निष्पादित मामलों में ग्राम कचहरी के 22, आपराधिक शमनीय मामले 65,बिजली के 04 कुल निष्पादित मामले 294, जिसमें 26,930/-जमा हुए। (सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री राकेश कुमार दीपक) के बेंच में आपराधिक शमनीय मामले में कुल 56, निष्पादित हुए।
इस अवसर पर पक्षकारों की भारी भीड़ देखने को मिली। एसडीजेएम-सह-सचिव (तालुका विधिक सेवा समिति, बिरौल) और नजीर अजय कुमार की देखरेख में कार्यक्रम का सफल संचालन संपन्न हुआ। लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान से आम जनता को काफी राहत मिली। मौके पर एसडीओ शशांक राज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, अधिवक्ता संघ के सचिव राजकपूर पांडेय सहित न्यायिक कार्य से जुड़े कई कर्मी और अधिवक्ता मौजूद थे।
भू-अर्जन में तेजी लाएं, समय पर पूरी हों विकास परियोजनाएं : डीएम, 527E परियोजना और एलिवेटेड निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, मुआवजा भुगतान व लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
लोक अदालत में 662 मामलों का निपटारा, 1.04 करोड़ से अधिक का समझौता एसीजेएम छपोलिया बोले- सुलह में ही समझदारी, यहां किसी की हार नहीं, दोनों पक्षों की जीत