डीएम ने राशन कार्ड, एमएलसी चुनाव और सेवा संकल्प की तैयारियों की समीक्षा की, 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड बनाने का निर्देश, एमएलसी चुनाव में मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण पर विशेष जोर
डीएम ने राशन कार्ड, एमएलसी चुनाव और सेवा संकल्प की तैयारियों की समीक्षा की, 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड बनाने का निर्देश, एमएलसी चुनाव में मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण पर विशेष जोर
डीएम ने राशन कार्ड, एमएलसी चुनाव और सेवा संकल्प की तैयारियों की समीक्षा की,
15 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड बनाने का निर्देश, एमएलसी चुनाव में मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण पर विशेष जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशन कार्ड निर्माण, आगामी एमएलसी चुनाव और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सभी बीडीओ, सीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शामिल हुए।
एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान डीएम ने मतदाता सूची के गहन सत्यापन और शुद्धिकरण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सूची में किसी भी अपात्र मतदाता का नाम नहीं रहना चाहिए। बीडीओ और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में सूची की जांच कर नियमानुसार अपात्र नाम हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्वाचन संबंधी सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया।
15 सितंबर तक पूरा हो राशन कार्ड निर्माण
राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा में डीएम ने लंबित मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्माण पूरा करने को कहा। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक करीब 8 हजार नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए एसडीओ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आपसी समन्वय से काम करें और पात्र लाभुकों का राशन कार्ड समय पर बनाना सुनिश्चित करें।
17 सितंबर को होगा सेवा संकल्प कार्यक्रम
बैठक में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। डीएम ने सभी विभागों और बीडीओ को कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में दीप प्रज्वलित करने का निर्देश भी दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को प्रभावी और सफल बनाने को कहा।
बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीडीसी स्वप्निल, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार समेत विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
पूजा पर दरभंगा में कड़ा पहरा, 207 जगहों पर मजिस्ट्रेट-पुलिस तैनात ,14 से 24 सितंबर तक चलेगा गणेश पूजा उत्सव, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
आपदा से निपटने के लिए तैयार होंगे BMP-13 के 70 जवान, SDRF ने सिखाए बचाव के गुर , CPR से लेकर सर्पदंश और बाढ़ में रेस्क्यू तक का दिया प्रशिक्षण, आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने पर जोर