गायघाट में शराब से भरा ट्रक जब्त,

कटर मशीन से काटकर निकाली गई बोतलें, एक गिरफ्तार

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गायघाट सतनाम पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से अंग्रेजी शराब 317. 25 लीटर शराब की बोतलें बरामद की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में शराब को इस तरह छिपाकर रखा गया था कि उसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा।


पुलिस की मौजूदगी में कटर मशीन से ट्रक के हिस्से को काटकर उसके अंदर छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की बोतलों को बाहर निकाला जा रहा है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा बरामद शराब की बोतलों की गिनती और कुल मात्रा 317.25 लीटर है। प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।