संकट में महिलाओं का सहारा बना सखी वन स्टॉप सेंटर, अपर समाहर्ता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, आश्रय ले रही महिलाओं से भी की बातचीत, सुविधाओं पर पूछा हाल; वाटर कूलर लगाने और फायर ऑडिट का निर्देश
संकट में महिलाओं का सहारा बना सखी वन स्टॉप सेंटर, अपर समाहर्ता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, आश्रय ले रही महिलाओं से भी की बातचीत, सुविधाओं पर पूछा हाल; वाटर कूलर लगाने और फायर ऑडिट का निर्देश
संकट में महिलाओं का सहारा बना सखी वन स्टॉप सेंटर, अपर समाहर्ता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा,
आश्रय ले रही महिलाओं से भी की बातचीत, सुविधाओं पर पूछा हाल; वाटर कूलर लगाने और फायर ऑडिट का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
हिंसा और संकट से जूझ रही महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, पुलिस और मनोवैज्ञानिक मदद उपलब्ध कराने वाले सखी वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं को शुक्रवार को परखा गया। मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में महिलाओं को मिल रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली।
अपर समाहर्ता ने केंद्र के पदाधिकारियों और कर्मियों से पीड़ित एवं संकटग्रस्त महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकीय सहायता, मनो-सामाजिक परामर्श, पुलिस सहायता, विधिक सहायता एवं परामर्श और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था की समीक्षा की। केंद्र के विभिन्न कक्षों और उपलब्ध संसाधनों का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
आश्रय ले रही महिलाओं से सीधे जाना सुविधाओं का हाल
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने केंद्र में आश्रय ले रही महिलाओं से सीधे बातचीत की। उन्होंने आवास, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, परामर्श और अन्य जरूरी सेवाओं के संबंध में उनका अनुभव जाना। महिलाओं ने केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सहयोग पर संतोष जताया।
अपर समाहर्ता ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि संकट में पहुंचने वाली प्रत्येक महिला के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाए।
वाटर कूलर और फायर ऑडिट पर भी जोर
निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाएं और संचालन प्रक्रिया संतोषजनक पाई गई। इसके बावजूद सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपर समाहर्ता ने केंद्र में वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा फायर ऑडिट कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चांदनी सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य हिंसा अथवा किसी संकट से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर सुरक्षित वातावरण में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता के साथ उनके पुनर्वास और सशक्तीकरण की दिशा में भी सहयोग दिया जाता है।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर आयुक्त सख्त, हर सप्ताह कस्तूरबा विद्यालयों का होगा निरीक्षण, भूमिहीन, भवनहीन व जर्जर स्कूलों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश, नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने पर जोर
लोक अदालत में निपटेंगे लंबित ट्रैफिक चालान, प्रेक्षागृह में लगेगा विशेष शिविर, डीएम ने प्रेक्षागृह पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश