आंधी में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आई पांच साल की मासूम, मौत खेलते समय सड़क किनारे गिरे घरेलू बिजली तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा, तीन भाइयों की इकलौती बहन थी लक्ष्मी
आंधी में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आई पांच साल की मासूम, मौत खेलते समय सड़क किनारे गिरे घरेलू बिजली तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा, तीन भाइयों की इकलौती बहन थी लक्ष्मी
आंधी में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आई पांच साल की मासूम, मौत
खेलते समय सड़क किनारे गिरे घरेलू बिजली तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा, तीन भाइयों की इकलौती बहन थी लक्ष्मी
दस्तक 7 मीडिया /अफजल खान /प्रशांत कुमार
नदी थाना क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड स्थित विशुनियां गांव में शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय रामचंद्र यादव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (5) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि लक्ष्मी शुक्रवार सुबह पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गुरुवार रात आई आंधी-तूफान में टूटकर सड़क किनारे गिरा घरेलू बिजली कनेक्शन का तार उसकी चपेट में आ गया। तार बच्ची की पीठ से सट गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
हादसे के बाद परिजन तत्काल बच्ची को लेकर कुशेश्वरस्थान पीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीन भाइयों की इकलौती बहन थी लक्ष्मी
डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की चाची ममता देवी ने बताया कि लक्ष्मी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। उसके पिता रामचंद्र यादव की करीब तीन वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी थी। लक्ष्मी की मां आशा देवी सरकारी विद्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सीटू का समर्थन, सत्य प्रकाश चौधरी बोले- हड़ताल श्रमिक आंदोलन को देगी नई दिशा, कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष होगा तेज
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए 17 से 19 सितंबर तक लगेगा परीक्षण-सह-वितरण शिविर