बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सीटू का समर्थन, सत्य प्रकाश चौधरी बोले- हड़ताल श्रमिक आंदोलन को देगी नई दिशा, कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष होगा तेज
बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सीटू का समर्थन, सत्य प्रकाश चौधरी बोले- हड़ताल श्रमिक आंदोलन को देगी नई दिशा, कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष होगा तेज
बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सीटू का समर्थन,
सत्य प्रकाश चौधरी बोले- हड़ताल श्रमिक आंदोलन को देगी नई दिशा, कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष होगा तेज
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को केंद्रीय श्रमिक संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने समर्थन दिया है। हड़ताल की सफलता पर सीटू ने इसे देश के श्रमिक आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।
सीटू के बिहार राज्य कमिटी सदस्य सत्य प्रकाश चौधरी ने कहा कि बैंक कर्मियों की यह देशव्यापी हड़ताल केंद्र सरकार की कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ श्रमिक वर्ग की एकजुटता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन से असंगठित क्षेत्र के कामगारों को भी संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा मिलेगी। न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सवालों को लेकर संघर्ष को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने पूर्व से स्थापित श्रमिक पक्षीय कानूनों को पुनर्बहाल करने तथा चारों लेबर कोड को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सीटू लगातार संघर्ष करता रहेगा।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री एवं कर्मचारी नेता फूल कुमार झा ने बैंक कर्मियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि बैंक यूनियनों की मांगें जायज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के बीच भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर अपने वादों से पीछे हट रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक वार्ता कर उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
हड़ताल के समर्थन में सीटू राज्य कमिटी सदस्य एवं श्रमिक नेता दिनेश झा, बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के राज्य कमिटी सदस्य अविनाश गौतम, जिला इकाई के अध्यक्ष नितेश कुमार सिन्हा तथा उपाध्यक्ष गौरव कुमार स्ट्राइक सेंटर, एसबीआई दरभंगा शाखा परिसर पहुंचे। नेताओं ने बैंक कर्मियों के आंदोलन में शामिल होकर उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की और हड़ताल को अपना समर्थन दिया।
अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर बिहार के कल्याण पदाधिकारियों ने जताया विरोध, बांधी काली पट्टी
आंधी में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आई पांच साल की मासूम, मौत खेलते समय सड़क किनारे गिरे घरेलू बिजली तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा, तीन भाइयों की इकलौती बहन थी लक्ष्मी