वर्दी की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि: एसएसपी, नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को दिया ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशील पुलिसिंग का मंत्र
वर्दी की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि: एसएसपी, नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को दिया ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशील पुलिसिंग का मंत्र
वर्दी की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि: एसएसपी,
नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को दिया ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशील पुलिसिंग का मंत्र
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
पुलिस केंद्र लहेरियासराय स्थित सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों का उत्साह बढ़ाते हुए पुलिस सेवा की गरिमा, कर्तव्य, अनुशासन, जनता के प्रति व्यवहार और आधुनिक पुलिसिंग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
एसएसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिस बल का हिस्सा बनने पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सेवा और विश्वास का प्रतीक है। वर्दी की गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों से ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि एक सिपाही की प्राथमिक जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध की रोकथाम करना तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हुए हर परिस्थिति में कानून के अनुरूप कार्य करना चाहिए।
जनता से विनम्र व्यवहार पर जोर
एसएसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को जनता के साथ विनम्र, संवेदनशील और निष्पक्ष व्यवहार करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का संबंध मजबूत होना जरूरी है। लोगों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनना और नियमानुसार उनके समाधान की दिशा में पहल करना पुलिस की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि केवल कार्रवाई से नहीं, बल्कि आम नागरिक के साथ उसके व्यवहार से भी बनती है। इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने आचरण से जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करना चाहिए।
अनुशासन और टीम भावना को बताया पुलिस बल की ताकत
एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन का विशेष महत्व है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के साथ-साथ टीम भावना से काम करना पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाता है। उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा चुनौतियों से भरी है, लेकिन यही सेवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का बड़ा अवसर भी देती है। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखते हुए सत्य और कानून के रास्ते पर कायम रहना ही एक अच्छे पुलिसकर्मी की पहचान है।
आधुनिक पुलिसिंग अपनाने की दी सीख
संबोधन के दौरान आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पुलिसिंग के महत्व पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षु सिपाहियों को अपराध नियंत्रण, रोकथाम और जांच में आधुनिक तकनीक एवं नए पुलिसिंग तरीकों का प्रभावी इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
एसएसपी ने कहा कि बदलते समय के साथ अपराध के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को भी तकनीकी रूप से दक्ष और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को लगातार अपडेट रखना होगा।
अंत में उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों से ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा को अपनी सेवा का आधार बनाने तथा पुलिस की वर्दी की गरिमा को हर परिस्थिति में कायम रखने का आह्वान किया।
थोड़ी देर में चलेगा सोशल मीडिया पर अभियान :दरोगाओं को Level-7 वेतनमान देने की मांग तेज, आज दो घंटे X पर गूंजेगी आवाज, Level-6 से Level-7 में अपग्रेड की मांग को लेकर 11 से 1 बजे तक चलेगा अभियान, बढ़ती जिम्मेदारियों और 24 घंटे की ड्यूटी का दिया हवाला
पुलिस केंद्र में एसएसपी के निर्देशन में रैतिक परेड, प्रशिक्षु सिपाहियों की फिटनेस और अनुशासन पर जोर