दरभंगा

दरभंगा की मशहूर चिकित्सक एवं दरभंगा मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रेणुका मित्रा (84वर्ष )की मौत आज सुबह हो गई । इस मौत की खबर सुनते ही मातम छा गया।
जानकार सूत्रों का कहना हैं कि श्रीमती मित्रा कई दिनों से बीमार चल रही थी। बीमार रहने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।बताया जा रहा हैं कि 25दिनों से वह अस्पताल मे भर्ती थी। बुधवार की सुबह आठ बजकर 25मिनट के करीब उनकी मौत हो गई।उनके मौत की खबर आग के तरह फैल गई। बंगाली टोला स्थित उनके निवास पर उन्हें देखने के लिये लोंगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूत्र बताते हैं कि उन्होंने अपने जीवन काल मे लोंगों का सेवा करते करते यह भूल गई कि उन्हें शादी भी करनी हैं ?अविवाहित रहते हुये उन्होंने अपने जीवन काल को लोंगों के सेवा मे बीता दी । उनके एक भाई की मृत्यु पहले हो चुकी हैं। अपने पीछे एक भतीजा पी के मित्रा को छोड़ गई हैं। बताया जा रहा हैं कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज मे पूर्व मे स्त्री एवं प्रसूति विभाग मे विभागाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।