दरभंगा /संजय कुमार राय

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक मे दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने दरभंगा जिला मे पूर्व गठित मानव निरोध इकाई को संशोधित करते हुये पुनर्गठन किया हैं।
एसएसपी श्री कुमार ने जिन नामों की सूची बनाकर प्रतिनियुक्ति की हैं इसमें महिला थाना पुनि अध्यक्ष नुसरत जहां ,पुअनि मब्बी ओपी के राहुल कुमार ,लहेरियासराय थाना के पुअनि लवली कुमारी ,व्यवहार न्यायालय के हवलदार 53सुनील कुमार ,म नि को के सिपाही 724 सुनील कुमार एवं पीसी शाखा के महिला सिपाही 922 रीना कुमारी का नाम शामिल हैं।
वहीं दूसरी सुर यौन उत्पीड़न से संबंधित पूर्व मे एक आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया गया था जो अबतक सक्रिय था लेकिन कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग के निर्देश पर इस समिति का पुनर्गठन किया हैं।
इस समिति मे एसएसपी श्री कुमार ने महिला थानाध्यक्ष पुनि नुसरत जहां ,लहेरियासराय थाना के पुअनि लवली कुमारी ,पुलिस केन्द्र के प्रा अनि सुशीला कुमारी ,प्रा अनि प्रिया राय एवं सामाजिक कार्यकर्ता रंजू कुमारी को यह जवाबदेही सौंपा हैं।