बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट से लूटे गये सोने चांदी मामले मे रहस्यों से उठा पर्दा ,उड़ीसा राज्य के शातिर अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम।
बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट से लूटे गये सोने चांदी मामले मे रहस्यों से उठा पर्दा ,उड़ीसा राज्य के शातिर अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम।
बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट से लूटे गये सोने चांदी मामले मे रहस्यों से उठा पर्दा ,उड़ीसा राज्य के शातिर अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम।
बिरौल /दरभंगा
शिवनगरघाट से 12 लाख के लूटे गये जेबरात के मामले में पुलिस ने पर्दा हटा दिया हैं। पूर्णिया पुलिस द्वारा लूटकांड मे पकड़े गये 14अपराधियों मे दो अपराधियों ने शिवनगर मे हुई लूट के मामले मे अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली हैं। बिरौल पुलिस जल्द ही अंतर राज्यीय दोनो बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने वाली हैं।
बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 25सितंबर को शिवनगर घाट के सोना व्यवसायी से हुई लूट के बाद पुलिस ने कई जगहों का सीसीटीवी खंगाला और तकनीकी जांच शुरू की थी इस दौरान सीसीटीवी फुटेज मे पाया गया कि एक बुल्लेट पर सवार दो अज्ञात एवं एक पल्सर पर दो अज्ञात बदमाश वादी के आगे आगे मोटरसाइकिल से जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना को कई जिलों मे प्रसारित किया गया था। इसी क्रम मे उन्हें सूचना मिली कि पूर्णिया जिले मे कारित लूट कांड के एक मामले मे 14अपराधकर्मी गिरफ्तार हुये थे।पूर्णिया पुलिस ने इन अपराधियों से पूछताछ की तो शिवनगर घाट पर सोना चांदी व्यापारी से हुयी लूट के बारे मे पुलिस के समक्ष बदमाशों ने लूट की बात स्वीकार किया।एसडीपीओ श्री चौधरी ने कहा कि वादी ने बुल्लेट मोटरसाइकिल एवं पल्सर मोटरसाइकिल की पहचान कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि उड़ीसा राज्य के जाजपुर जिला के कोरई थाना अंतर्गत पुरवोंगढ़ गांव निवासी स्व भोला दास के पुत्र काली दास एवं स्व माईकल शक्ति के पुत्र माईकल नागराज की संलिप्तता इस कांड मे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जेल मे बंद दोनों बदमाशों को रिमांड पर लेकर अन्य अभियुक्तों के बारे मे पता लगाया जाएगा। घटना मे जिन दो मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था उसमें बुल्लेट 0D05A-T2988एवं पल्सर मोटरसाइकिल BR01दय 3997हैं।
बता दे कि एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के अलावा कई थाना की पुलिस अपराधकर्मियों के ठिकानों पर लगातार छापामारी कर उसे दबोचने के प्रयास में जुटी हुई थी।