कमतौल थाना का ग्रामीण एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश
कमतौल थाना का ग्रामीण एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश
कमतौल थाना का ग्रामीण एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण,
अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने गुरुवार को कमतौल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीण एसपी ने थाने में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की। इनमें आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट एवं स्टेशन डायरी शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं तथा लंबित कांडों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंटियों की गिरफ्तारी और पुराने लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने को कहा गया।
ग्रामीण एसपी ने वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती तथा बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानून के अनुरूप कांडों का अनुसंधान करने तथा वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने को कहा गया।
थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखने और शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
दरभंगा में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की कवायद तेज, डीएम कौशल कुमार ने खुद संभाला मोर्चा, बिरौल के डुमरी में अधिकारियों के साथ किया ग्राउंड निरीक्षण
थोड़ी देर में चलेगा सोशल मीडिया पर अभियान :दरोगाओं को Level-7 वेतनमान देने की मांग तेज, आज दो घंटे X पर गूंजेगी आवाज, Level-6 से Level-7 में अपग्रेड की मांग को लेकर 11 से 1 बजे तक चलेगा अभियान, बढ़ती जिम्मेदारियों और 24 घंटे की ड्यूटी का दिया हवाला