शराब कांड में गिरफ्तार चालक और उपचालक को भेजा गया जेल

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर 150 कार्टन शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार कंटेनर चालक रघुनाथ सहनी और और उपचालक रूपक राम को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने वाहन की जांच के दौरान कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की थी। बेनीबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चालक और उपचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।