केंद्रीय विद्यालय के लिए बेनीपुर में तीन स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के चिन्हांकन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को बेनीपुर प्रखंड के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने माधोपुर, नवादा और डाक बंगला स्थित प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों से भूमि का रकबा, प्रकृति, स्वामित्व, भूमि अभिलेख, पहुंच मार्ग, भौगोलिक स्थिति सहित उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की निर्धारित आवश्यकताओं के अनुरूप तीनों स्थलों की उपयुक्तता का भी आकलन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, एसडीओ बेनीपुर, डीसीएलआर, सीओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।