कटरा के चिचड़ी में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, सरकारी भूमि को कराया मुक्त

दीपक कुमार/ गायघाट

कटरा। प्रखंड क्षेत्र के तेहवाड़ा पंचायत अंतर्गत चिचड़ी गांव में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन के पहुंचते ही इलाके में हलचल मच गई। अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अंचल अधिकारी सुशीला कुमारी और थानेदार मनीष कुमार ने कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन की टीम ने मौके का जायजा भी लिया तथा संबंधित लोगों को दोबारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी।
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस बल एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।