हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को होगी राजभाषा हिंदी पर संगोष्ठी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को अपराह्न 4 बजे प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में ‘राजभाषा हिंदी की महत्ता एवं उपयोगिता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। उप निदेशक, राजभाषा, दरभंगा प्रमंडल ने इसकी जानकारी देते हुए जिला मुख्यालय, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी हिंदी की महत्ता और उपयोगिता को लेकर संगोष्ठी, परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

संगोष्ठी में हिंदी के संवैधानिक महत्व, सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग, भाषा के विकास तथा कार्यालयी कार्यों में सरल एवं प्रभावी हिंदी के इस्तेमाल पर चर्चा होगी। अधिकारियों एवं कर्मियों को सरकारी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्वयं एवं अधीनस्थ कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।