बहू की हत्या में सास और देवर गिरफ्तार, अन्य अभियुक्त फरार, पुलिस कर रही है छापेमारी

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।


स्थाथानीय थाना क्षेत्र के भदौन गांव में बहू कंचन देवी की हत्या के मामले में घनश्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास और देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार देर रात भदौन गांव से गिरफ्तार किया। गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मृतका की मां माया देवी ने अपनी बेटी की हत्या को लेकर घनश्यामपुर थाने में कांड संख्या 401/25 दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने भदौन गांव निवासी अकलू मुखिया की पत्नी चंद्रकला देवी (60 वर्ष) और उनके पुत्र दर्शन मुखिया को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि कंचन देवी की हत्या के मामले में सास और देवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।