8 हजार रिश्वत लेते नौबतपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया / पटना 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को नौबतपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार राम को 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का अगस्त 2026 का रिपोर्ट बनाकर भेजने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता कृष्णा शर्मा, निवासी बेला, थाना पिपलॉवा, पटना ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया। इसके बाद डीएसपी आदित्य राज के नेतृत्व में धावादल गठित कर कार्रवाई की गई।

टीम ने कार्यालय परिसर में 8 हजार लेते विनोद कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया। उनके पटना स्थित आवास एवं प्रतिष्ठान की भी तलाशी ली जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को निगरानी की विशेष अदालत, पटना में पेश किया जाएगा।

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक रिश्वत लेते कुल 100 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है