बिरौल में 15 सितंबर से गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू, तीन प्रमुख स्थलों समेत बाल्मीकि नगर में सजेगा भगवान गणेश का दरबार
बिरौल में 15 सितंबर से गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू, तीन प्रमुख स्थलों समेत बाल्मीकि नगर में सजेगा भगवान गणेश का दरबार
बिरौल में 15 सितंबर से गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू, तीन प्रमुख स्थलों समेत बाल्मीकि नगर में सजेगा भगवान गणेश का दरबार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
आगामी 15 सितंबर से आयोजित होने वाले दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर बिरौल क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है। स्थानीय पूजा समितियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल निर्माण और पूजा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार नगर पंचायत बिरौल के तीन प्रमुख स्थलों पर इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सुपौल मंदिर घाट सुपौल में ऐतिहासिक परंपरा के साथ गणेशोत्सव का आयोजन होता है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
अफजला खेबा टोला में भक्तिमय माहौल और आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ यहां पूजा का आयोजन विशेष पहचान रखता है। वनदेवी नगर पंडाल में वर्षों से गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया जाता रहा है,जिसकी तैयारियां जोरों पर है। इसके अतिरिक्त,बिरौल-घनश्यामपुर सीमा स्थित बाल्मीकि नगर में भी भगवान गणेश की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाती है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
दस दिनों तक चलने वाले इस आस्था के पर्व को लेकर आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, रोशनी, सुरक्षा और दर्शन की सुगम व्यवस्था की जा रही है। पूजा के दौरान यहां विशाल मेले का आयोजन भी होगा, जिसमें झूले, दुकानें और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
हाईकोर्ट के आदेश पर हनुमाननगर में स्वास्थ्य प्रबंधक बदले, रमेश कुमार को मिली जिम्मेदारी
बिहार में शराबबंदी की पोल खोलती तस्वीरें सीमा पार से गांव तक का नेटवर्क, पुलिस चेक पोस्ट लाचार या मददगार? जिला पदाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक का शख्त निर्देश।