पोहद्दी-बिशनपुर सड़क किनारे कार से 1.48 लाख एमएल विदेशी शराब बरामद
पोहद्दी-बिशनपुर सड़क किनारे कार से 1.48 लाख एमएल विदेशी शराब बरामद
पोहद्दी-बिशनपुर सड़क किनारे कार से 1.48 लाख एमएल विदेशी शराब बरामद ,
करीब दो लाख रुपये बताई जा रही शराब की कीमत, मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पोहद्दी-बिशनपुर सड़क किनारे एक कार से 148.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग की ओर से जिले में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने पोहद्दी-बिशनपुर सड़क किनारे कार्रवाई करते हुए कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
शराब बरामद होने के बाद मद्यनिषेध विभाग की टीम ने उसे विधिवत जब्त कर लिया। मामले में मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। शराब को सड़क के रास्ते कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।