बेनीबाद में कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद, चालक-उपचालक गिरफ्तार

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र में थाना के सामने ही एनएच 27 पर बेनीबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 150 कार्टन यानी कि 1486.44 लीटर भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से कंटेनर के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चालक की उड़ीसा निवासी रघुनाथ सहनी वही दूसरा बंदरा प्रखंड के प्यार थाना क्षेत्र के रूपेश राम के रुप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, स्मार्ट मीटर के आड़ में ट्रक के तहखाने के अंदर छुपा कर ले जाया जा रहा था बियर और शराब।गुप्त सूचना के आधार पर वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। बरामद शराब की मात्रा एवं कीमत का आकलन किया जा रहा है।
पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक और उपचालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।