मारपीट मामले में पुलिस ने मोसवासी गांव से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में,अन्य की तलाश जारी

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मोस्वासी गांव में मारपीट के मामले में घनश्यामपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोस्वासी गांव निवासी ललित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर पीड़ित महिला शांति देवी ने घनश्यामपुर थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ललित यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।