सिंहवाड़ा में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, तीन छात्राओ से छेड़खानी पर प्लस टू हाई स्कूल कोरा में बवाल, ग्रामीणों ने स्कूल को घेरा, कलयुगी शिक्षक को पुलिस ने घर से दबोचा

एचएम पर आरोपी शिक्षक को भगाने का आरोप, चार थानों की पुलिस और सदर एसडीपीओ टू मौके पर पहुंचे गांव में उबाल

दस्तक 7 मीडिया ,सिंहवाड़ा /विजय ठाकुर 

सिंहवाड़ा / शिक्षा के मंदिर में ही जब गुरु हैवान बन जाए तो बेटियां कहां सुरक्षित रहेंगी। ऐसा ही शर्मनाक कांड सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कोरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में सामने आया है। बुधवार को तीन छात्राओ से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। पढ़ाई ठप हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।आरोपी कलयुगी शिक्षक की पहचान राजेश कुमार पासवान पिता स्व. बौकू पासवान ग्राम भराठी थाना सिमरी के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को उसके घर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है। आरोपी शिक्षक की हरकतों की शिकायत पहले भी कई बार स्कूल प्रबंधन से की गई थी।लेकिन प्रबंधन ने हर बार मामले को दबा दिया। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज तीन छात्रा को इसका शिकार होना पड़ा।ग्रामीणों स्कूल के एचएम बिक्टूरी मोची पर गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हंगामा बढ़ता देख एचएम ने आरोपी शिक्षक को पीछे के गेट से स्कूल से भगा दिया। इस बात को लेकर ग्रामीणों में और ज्यादा आक्रोश है। ग्रामीण एचएम को भी बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन, सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार , सिमरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के साथ मब्बी , कमतौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।