मुजफ्फरपुर में ग्रामीण एसपी ने की जनशिकायत निवारण सुनवाई

दीपक कुमार/ गायघाट

मुजफ्फरपुर। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने जनशिकायत निवारण सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें ग्रामीण एसपी के समक्ष रखीं।

ग्रामीण एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जनशिकायत निवारण सुनवाई के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने लोगों को उनकी शिकायतों के उचित समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीण एसपी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है।