नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला
नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला
नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नीलाम पत्र वादों के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। आयुक्त की तीन सितंबर को हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में जिले के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को वादों के निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यशाला दो सत्रों में हुई। पहले सत्र में बिहार लोक मांग वसूली अधिनियम, 1914 के महत्वपूर्ण प्रावधानों, नीलाम पत्र वादों की प्रक्रिया, निष्पादन के दौरान की जाने वाली कार्रवाई और अभिलेखों के संधारण के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे सत्र में पदाधिकारियों ने वादों से जुड़ी प्रक्रियात्मक समस्याएं और शंकाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने समाधान किया।
जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में दो से तीन दिन नियमित रूप से न्यायालय का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन संभव होगा। साथ ही पंजी-9 और पंजी-10 का समय पर मिलान व अद्यतीकरण करने तथा लंबे समय से लंबित पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने को कहा।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाने का भी निर्देश दिया गया। समझौता योग्य मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत के माध्यम से उनके त्वरित निस्तारण की कार्रवाई करने को कहा गया।
कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित जिलास्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य नीलाम पत्र वादों के निष्पादन को प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाकर लंबे समय से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाना था।
तीन जगह निगरानी का ट्रैप, 45 हजार की रिश्वत लेते तीन सरकारी कर्मी गिरफ्तार, जहानाबाद में मनरेगा जेई, शेखपुरा डीटीओ कार्यालय का बड़ा बाबू और पटना में ट्रैफिक एसआई दबोचे गए
ग्रामीण एसपी ने किया नेहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश