तीन जगह निगरानी का ट्रैप, 45 हजार की रिश्वत लेते तीन सरकारी कर्मी गिरफ्तार, जहानाबाद में मनरेगा जेई, शेखपुरा डीटीओ कार्यालय का बड़ा बाबू और पटना में ट्रैफिक एसआई दबोचे गए
तीन जगह निगरानी का ट्रैप, 45 हजार की रिश्वत लेते तीन सरकारी कर्मी गिरफ्तार, जहानाबाद में मनरेगा जेई, शेखपुरा डीटीओ कार्यालय का बड़ा बाबू और पटना में ट्रैफिक एसआई दबोचे गए
तीन जगह निगरानी का ट्रैप, 45 हजार की रिश्वत लेते तीन सरकारी कर्मी गिरफ्तार,
जहानाबाद में मनरेगा जेई, शेखपुरा डीटीओ कार्यालय का बड़ा बाबू और पटना में ट्रैफिक एसआई दबोचे गए
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जिलों में ट्रैप अभियान चलाया। टीम ने रिश्वत लेते तीन सरकारी कर्मियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में कुल 45 हजार रुपये रिश्वत की रकम बरामद की गई।
पहली कार्रवाई जहानाबाद सदर प्रखंड में हुई। यहां मनरेगा के कनीय अभियंता अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया। इस मामले में विजिलेंस कांड संख्या 105/26 दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई शेखपुरा जिला परिवहन कार्यालय में की गई। निगरानी टीम ने कार्यालय के बड़ा बाबू कुणाल जी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। इस संबंध में विजिलेंस कांड संख्या 106/26 दर्ज की गई है।
वहीं, तीसरी कार्रवाई पटना के गांधी मैदान ट्रैफिक थाना क्षेत्र में हुई। यहां निगरानी टीम ने ट्रैफिक थाना के एसआई उपेंद्र साह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इस मामले में विजिलेंस कांड संख्या 107/26 दर्ज की गई है।