कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब , पिकअप से 491.04 लीटर विदेशी शराब बरामद।

प्रशांत कुमार, दस्तक 7 मीडिया, कुशेश्वरस्थान।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम मे कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 491.04 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम मेरची में एक पिकअप वाहन (BRO7GC-8780) की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिलने के बाद कुशेश्वरस्थान थाना की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सूचना के आधार पर संबंधित स्थान पर पहुंचकर पिकअप को पकड़ा और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान 491.04 लीटर विदेशी शराब बरामद होने के बाद वाहन को जब्त कर लिया।

तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस की नजर।

एक पिकअप वाहन से इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी के बाद अब यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है।