एनआईए की छापेमारी के बीच स्कूटी की डिक्की से मिले 20 लाख, कारोबारी हिरासत में, पटना में एनआईए की कार्रवाई के दौरान एसटीएफ और पुलिस ने पकड़ा; आयकर विभाग को दी गई सूचना
एनआईए की छापेमारी के बीच स्कूटी की डिक्की से मिले 20 लाख, कारोबारी हिरासत में, पटना में एनआईए की कार्रवाई के दौरान एसटीएफ और पुलिस ने पकड़ा; आयकर विभाग को दी गई सूचना
एनआईए की छापेमारी के बीच स्कूटी की डिक्की से मिले 20 लाख, कारोबारी हिरासत में,
पटना में एनआईए की कार्रवाई के दौरान एसटीएफ और पुलिस ने पकड़ा; आयकर विभाग को दी गई सूचना
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एनआईए की छापेमारी के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने एक स्कूटी सवार कारोबारी को करीब 20 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ लिया। रकम स्कूटी की डिक्की में रखे झोले से बरामद हुई। पुलिस ने नकदी जब्त कर मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।
जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम जूडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में संदिग्ध संदीप गुप्ता की तलाश में पहुंची थी। इसी दौरान दूसरे फ्लैट में रहने वाला एक व्यक्ति एनआईए की कार्रवाई देखकर घबरा गया और स्कूटी से वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने उसे रोककर स्कूटी की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में रखे झोले से करीब 20 लाख रुपये नकद मिले। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के चकिया का रहने वाला बताया गया है और छड़ व स्क्रैप का कारोबार करता है। उसका परिवार फिलहाल इसी अपार्टमेंट में रहता है।
पुलिस के अनुसार, बरामद रकम के स्रोत के संबंध में अनमोल कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने रकम जब्त कर आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी। पूछताछ के बाद कारोबारी से बॉन्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया गया।
संदीप गुप्ता नहीं मिला, एक अन्य संदिग्ध हिरासत में
एनआईए की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जिस संदिग्ध संदीप गुप्ता की तलाश करना था, वह फ्लैट में नहीं मिला। हालांकि, कार्रवाई के दौरान टीम ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक अन्य संदिग्ध युवक को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है। एनआईए की टीम उससे पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।