बीडीओ के पांच ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, 1.71 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला,छापेमारी के दौरान बीडीओ लापता।
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
आर्थिक अपराध इकाई ने ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमों ने उनके पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की।
