बीडीओ के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, बहादुरपुर में मचा हड़कप
बीडीओ के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, बहादुरपुर में मचा हड़कप
बीडीओ के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, बहादुरपुर में मचा हड़कप
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने छापेमारी की।सूत्रों से मिली जानकारी में यह कार्रवाई दरभंगा के सेद नगर स्थित जनकपुरी में बीडीओ के आवास पर की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ईओयू की टीम सुबह अचानक बीडीओ के आवास पहुंची और जांच शुरू की। टीम द्वारा आवास के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच की जा रही है। छापेमारी को लेकर आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई है।
फिलहाल छापेमारी किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है ? ईओयू की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हे।