दरभंगा परिसदन में जदयू का कार्यकर्ता संवाद, पाग-चादर से सम्मानित हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में आज दरभंगा परिसदन में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जदयू जिला महासचिव खुशबू सिंह ने पाग-चादर से उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि रसियारी पुल का निर्माण पूर्व में ही हो चुका है, यह इस बात का सबूत है कि काम कभी मरता नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के लोगों की चाहत हैं, उन्होंने अपना पूरा जीवन बिहार को बनाने में लगा दिया। जब तक नीतीश का काम जिंदा है, उन्हें इग्नोर करके बिहार में राजनीति नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि दरभंगा में एयरपोर्ट, एम्स, एलिवेटेड रोड और मिथिला शोध संस्थान का विकास नीतीश कुमार की देन है। नीतीश का सार्वजनिक जीवन बेदाग रहा है। उन्होंने आधी आबादी के लिए काम किया और महिलाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया। आज हर समाज के दिल में नीतीश बसते हैं, बिहार की राजनीति की धुरी नीतीश कुमार हैं।

संजय झा ने कहा कि अक्टूबर से नीतीश जी की यात्रा शुरू होगी। निशांत जदयू के नेता हैं और वे भी बिहार का भ्रमण करेंगे।

फरक्का संधि पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर 1996 को भारत-बांग्लादेश के बीच हुई 30 वर्षीय फरक्का संधि की मियाद इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही है। इस संधि से बिहार को भारी नुकसान हुआ है। फरक्का बराज के कारण गंगा में गाद जमा होने से बक्सर से भागलपुर तक बाढ़ आती है और सूखे में बिहार को पानी नहीं मिलता। जदयू की मांग है कि नई संधि में बिहार के हितों और राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति को शामिल किया जाए।

कार्यक्रम में मंत्री मदन सहनी, विधायक अतिरेक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।