“कार्यकर्ता संवाद” में राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का  किया गया  गर्मजोशी से  जोरदार स्वागत 

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का सोमवार को दरभंगा जिला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार उर्फ बिट्टू समेत विभिन्न प्रखंडों एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ता संवाद में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपनी बात रखी। संजय कुमार झा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।