सिंहवाड़ा में बेटी जन्मोत्सव, 12 नवजात कन्याओं को मिला सम्मान
सिंहवाड़ा में बेटी जन्मोत्सव, 12 नवजात कन्याओं को मिला सम्मान
सिंहवाड़ा में बेटी जन्मोत्सव, 12 नवजात कन्याओं को मिला सम्मान
दस्तक 7मीडिया /सिंहबाड़ा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में सोमवार को बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 12 नवजात कन्याओं और उनकी माताओं को बेबी किट, फल की टोकरी और बधाई कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों को बेटियों के लिए संचालित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए बाल विवाह रोकने तथा बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया।
लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी और वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना समेत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। अभिभावकों से बेटियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए छोटी उम्र से ही बचत की आदत विकसित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, हॉस्पिटल मैनेजर, बीसीएम, आशा फैसिलिटेटर सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी मौजूद रहे।