सऊदी अरब में दिवंगत आफताब की पत्नी को डीएम ने सौंपा 89,173 का चेक
सऊदी अरब में दिवंगत आफताब की पत्नी को डीएम ने सौंपा 89,173 का चेक
सऊदी अरब में दिवंगत आफताब की पत्नी को डीएम ने सौंपा 89,173 का चेक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सऊदी अरब में दिवंगत मो. आफताब मुर्तुजा की पत्नी श्रीमती ऊजरा आफरीन आफताब को भारतीय दूतावास, रियाद से प्राप्त 89,173 रुपये का चेक सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सौंपा।
मो. आफताब मुर्तुजा के वैध उत्तराधिकारी के रूप में उनकी पत्नी को यह राशि भुगतान के लिए भारतीय दूतावास, रियाद द्वारा भेजी गई थी। श्रीमती ऊजरा आफरीन आफताब मनीगाछी अंचल की निवासी हैं।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि लाभार्थी को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता और वरीय उप समाहर्ता, सामान्य शाखा, प्रियंका कुमारी मौजूद थीं।