तकनीकी सहायक के रिक्त पद पर नियोजन के लिए प्रमाण-पत्र सत्यापन 11 से 13 सितंबर तक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
तकनीकी सहायक के रिक्त पद पर संविदा आधारित नियोजन के लिए चयनित एवं चिह्नित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन 11 से 13 सितंबर 2026 तक जिला परिषद, दरभंगा के सभागार में किया जाएगा।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 29 अगस्त को हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर प्रमाण-पत्र सत्यापन की तिथि निर्धारित की गई है।
12 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक काउंटरवार शेष अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन होगा। वहीं 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11 एवं 12 सितंबर को अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को सत्यापन का अवसर दिया जाएगा।
संबंधित अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित तिथि और समय पर जिला परिषद सभागार में उपस्थित होकर मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराना अनिवार्य है। बैठक की कार्यवाही की प्रति एनआईसी दरभंगा की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।