केशव हत्याकांड में सात अभियुक्त दोषी करार, 9 सितंबर को सजा पर फैसला

दरभंगा/विधि संवाददाता

सिविल कोर्ट दरभंगा का प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की अदालत ने हत्या के एक मामले में सात अभियूक्तों को दोषी करार दिया है।अदालत ने मनीगाछी थानाकांड सं. 162/21 का सत्रवाद सं. 346/21 की सूनवाई पुरी कर सोमवार को मनीगाछी थाना के चनौर निवासी केशव कुमार चौधरी की निर्मम हत्या की जूर्म में गांव के हीं राम यादव,विजय यादव, लाल कुमार यादव ,अनिल यादव,मटकून यादव,पप्पू यादव और सुनील यादव को दोषी करार दिया है।दोषसिद्ध जूर्मी का सजा अवधि निर्धारण के बिन्दु पर सूनवाई और निर्णय के लिए 9 सितंबर की तिथि निर्धारित किया है।पीपी अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि 18 जूलाई 21 की शाम 7-8 बजे घर में घुसकर अभियूक्तों ने केशव कुमार चौधरी को मारपीटकर गला दबाकर हत्या कर दिया था।इसकी प्राथमिकी मृतक की मां मुन्नी चौधरी ने दर्ज कराई थी।अभियोजन पक्ष का संचालन एपीपी रेणू झा ने किया।अदालत ने सूनवाई पुरी कर सभी सातों अभियूक्तों को केशव चौधरी की हत्या के जूर्म में दोषी घोषित किया है।अब लोगों की निगाहें 9 अगस्त को न्यायालय से जूर्मियों को मिलने वाली सजा पर टिक गई है।