बिरौल में एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पुरूजीत इण्डेन ग्रामीण वितरण केन्द्र से अब 45 की जगह मात्र 25 दिनों में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

दस्तक 7 मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल मुख्यालय स्थित इंडियन ऑयल के पुरूजीत ग्रामीण इण्डेन गैस वितरण केंद्र से जुड़े हजारों रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बेहद राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ताओं को दोबारा गैस रिफिल कराने के लिए डेढ़ महीने यानी 45 दिनों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए विभागीय निर्देशों के तहत अब मात्र 25 दिनों के भीतर ही उपभोक्ताओं को भरा हुआ गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। अब तक 45 दिनों की बाध्यता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भारी किल्लत और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार समय से पहले गैस खत्म हो जाने पर घरों में खाना बनाने का संकट खड़ा हो जाता था, जिससे लोगों को चूल्हे या अन्य विकल्पों पर निर्भर होना पड़ता था। इस नए आदेश के लागू होने से ग्रामीण इलाकों के अलावा शहरी क्षेत्र से जुड़े
परिवारों को इस समस्या से पूर्णतः मुक्ति मिल जाएगी।
मेसर्स पुरूजीत इण्डेन ग्रामीण वितरक केंद्र के संचालक मनोज कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह नियम में संशोधन किया गया है। विभाग द्वारा केंद्र को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 25 दिन पूरे होते ही उपभोक्ता को रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इस संशोधन से इनके वितरण केंद्र से जुड़े बिरौल क्षेत्र के हजारों कार्डधारियों और उपभोक्ताओं में खुशी की लहर है।