बेनीबाद के बरुआरी में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन घायल, एक की हालत नाजुक
बेनीबाद के बरुआरी में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन घायल, एक की हालत नाजुक
बेनीबाद के बरुआरी में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन घायल, एक की हालत नाजुक
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। दरभंगा मुजफ्फरपुर NH 27 पर बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी चौहान चौक के पास सोमवार को अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 112 की टीम की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए सभी तीनों घायलों को एसकेएमसीएच रेफर किया गया है।
वही एक कि हालत नाजुक बताया गया है। घायलों की पहचान औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत साग़हरी रामपुर निवासी चंदन कुमार (34) अंजली कुमारी (24) वही एक का नाम पता नहीं चल सका। वो बोल नहीं पा रहा था।बताया जाता है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बेनीवाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने कार और बाइक को भी जब्त किया है।सूचना मिलने पर बेनीबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपराधियों की साजिश को बेनकाब करने में सफल हुयी ताजपुर थाने की पुलिस ,हथियारों के साथ अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार,दो पिस्टल ,एक खाली मेग्जीन ,आठ जिंदा कारतूस बरामद।
बिरौल में एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पुरूजीत इण्डेन ग्रामीण वितरण केन्द्र से अब 45 की जगह मात्र 25 दिनों में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर