शिवदाहा में भजन-कीर्तन के साथ मंदिर परिसर में मनाई जा रही जन्माष्टमी
शिवदाहा में भजन-कीर्तन के साथ मंदिर परिसर में मनाई जा रही जन्माष्टमी
शिवदाहा में भजन-कीर्तन के साथ मंदिर परिसर में मनाई जा रही जन्माष्टमी
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। प्रखंड क्षेत्र शिवदाहा रामजानकी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सिन्टू कुमार उपाध्याय ने बताया कि संध्या समय श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्तों की भीड़ जुटी रही। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्केस्ट्रा में हिंसक झड़प के बीच हुई चाकूबाजी में युवक की मौत ,इलाके में चर्चा का विषय और गांव में मातम।
अपराधियों की साजिश को बेनकाब करने में सफल हुयी ताजपुर थाने की पुलिस ,हथियारों के साथ अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार,दो पिस्टल ,एक खाली मेग्जीन ,आठ जिंदा कारतूस बरामद।