सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्केस्ट्रा में हिंसक झड़प के बीच हुई चाकूबाजी में युवक की मौत ,इलाके में चर्चा का विषय और गांव में मातम।
सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्केस्ट्रा में हिंसक झड़प के बीच हुई चाकूबाजी में युवक की मौत ,इलाके में चर्चा का विषय और गांव में मातम।
सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्केस्ट्रा में हिंसक झड़प के बीच हुई चाकूबाजी में युवक की मौत ,इलाके में चर्चा का विषय और गांव में मातम।
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /विजय ठाकुर
सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी पंचायत अंतर्गत कुमरपट्टी गांव में शनिवार देर रात जन्माष्टमी पर्व को लेकर आयोजित आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान डीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान कुमरपट्टी गांव निवासी रामाशीष राम के 19 वर्षीय पुत्र कमलेश राम के रूप में हुई है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के थकनिया गांव निवासी रामकृष्ण राम के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। सुमन का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।
बताया जाता है कि जन्माष्टमी पर्व को लेकर गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान कमलेश और सुमन पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कमलेश को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन और सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंसी निवासी अमरजीत कुमार, चंदन सहनी, राकेश कुमार, मुरारी सहनी, चंचल कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, गन्नौर सहनी तथा सिमरी निवासी रोहित पासवान को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और चाकूबाजी में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।