बिहार पुलिस सेवा के 37 पदाधिकारियों का तबादला, कई एसडीपीओ को मिली नई जिम्मेदारी
बिहार पुलिस सेवा के 37 पदाधिकारियों का तबादला, कई एसडीपीओ को मिली नई जिम्मेदारी
बिहार पुलिस सेवा के 37 पदाधिकारियों का तबादला, कई एसडीपीओ को मिली नई जिम्मेदारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 37 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।
स्थानांतरित अधिकारियों की पूरी सूची इस प्रकार है—
1. राज कुमार साह — एसडीपीओ-1, सदर आरा से पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना।
2. आनन्द कुमार पाण्डेय — एसडीपीओ-1, सदर बेगूसराय से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना।
3. अशोक कुमार दास — एसडीपीओ, दाउदनगर, औरंगाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना।
4. अजय कुमार सिंह — एसडीपीओ-1, सदर सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना।
5. संजय कुमार झा — अपर पुलिस अधीक्षक, सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना।
6. संजय कुमार पाण्डेय — एसडीपीओ-1, सदर समस्तीपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-1, पटना।
7. प्रवेन्द्र भारती — एसडीपीओ, सदर मधेपुरा से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना।
8. विभाष कुमार — एसडीपीओ, त्रिवेणीगंज, सुपौल से अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-7, कटिहार।
9. संजीव कुमार — एसडीपीओ, महुआ, वैशाली से अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-15, भीमनगर, सुपौल।
10. सुनील कुमार पाण्डेय — एसडीपीओ, वजीरगंज, गयाजी से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष सुरक्षा दल, पटना।
11. मुकेश कुमार ठाकुर — एसडीपीओ, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, मुंगेर।
12. आलोक कुमार — एसडीपीओ, सदर सहरसा से पुलिस उपाधीक्षक, रेल, जमालपुर।
13. रौशन कुमार गुप्ता — पुलिस उपाधीक्षक, रेल समस्तीपुर से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सिवान।
14. सौरभ जायसवाल — एसडीपीओ, बोधगया, गयाजी से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पूर्णिया।
15. अविनाश कुमार — एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा से पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, किशनगंज।
16. संजय कुमार जायसवाल — एसडीपीओ-2, सदर बिहारशरीफ, नालंदा से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल, पटना।
17. संदीप गोल्डी — एसडीपीओ, धमदाहा, पूर्णिया से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, रोहतास।
18. अनिल कुमार — एसडीपीओ, खड़गपुर, मुंगेर से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, बक्सर।
19. दीपक कुमार — एसडीपीओ-2, फुलवारी शरीफ, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, सारण।
20. रजनीश कांत प्रियदर्शी — एसडीपीओ-2, सदर बेतिया से पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, लखीसराय।
21. अजय कुमार चौधरी — एसडीपीओ-1, नगर भागलपुर से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सिवान।
22. आलोक कुमार सिंह-1 — पुलिस उपाधीक्षक, रेल गयाजी से पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, रोहतास।
23. मिथिलेश कुमार सिंह — पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, केंद्रीय वस्त्र एवं आयुध भंडार, पटना।
24. विपिन नारायण शर्मा — पुलिस उपाधीक्षक, केंद्रीय वस्त्र एवं आयुध भंडार, पटना से पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, पटना।
25. ममता प्रसाद — पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल, वाल्मीकिनगर, बगहा से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना।
26. बिनीता सिन्हा — एसडीपीओ-2, नगर मुजफ्फरपुर से पुलिस उपाधीक्षक, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा।
27. अनुराग कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना।
28. मो. आदिल बेलाल — पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-10, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, रेल, समस्तीपुर।
29. रवि शंकर — पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, किशनगंज से पुलिस उपाधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना।
30. राज कुमार-2 — एसडीपीओ-2, सदर छपरा से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना।
31. राजेश कुमार — एसडीपीओ-2, सदर गोपालगंज से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, अरवल।
32. सुरेन्द्र कुमार — एसडीपीओ, वीरपुर, सुपौल से पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सिवान।
33. गौरी कुमारी — एसडीपीओ-2, सदर सिवान से पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना।
34. रवि कुमार — एसडीपीओ, अरेराज, मोतिहारी से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना।
35. कन्हैया सिंह — एसडीपीओ-2, मसौढ़ी, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना।
36. विनोद कुमार — पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सिवान से पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना।
37. सुरेश प्रसाद सिंह — पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-7, कटिहार से पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना।
गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि स्थानांतरण एवं पदस्थापन से प्रभावित ऐसे अधिकारी, जिनका अन्यत्र पदस्थापन नहीं हुआ है, वे तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगदान करेंगे।