बिरौल में दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न, धूमधाम और भक्तिभाव से निकाली गई प्रतिमा विसर्जन यात्रा
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल में दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन भव्य विसर्जन जुलूस के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पंडित जी द्वारा विधि-विधान से हवन और कलश विसर्जन के कार्य को पूरा करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। पूजा समिति के सदस्यों ने विसर्जन जुलूस को मंदिर घाट से प्रारंभ कर मास्टर चौक, पुलघाट और सिनेमा रोड होते हुए बस स्टैंड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक चौक पहुंचा।

